Thursday, October 24, 2013

राजकुंवर की तुतली बानी

राजकुंवर की तुतली बानी 
क्या कहते खुद ही न समझते 
अर्थ ढूँढ़ते मंत्री ज्ञानी 
राजभवन के अन्दर बैठी 
सबको नाच नचाती रानी 
दाढ़ी वाले बंधूजी ने 
टक्कर देने की है ठानी 
उठ जाओ प्यारे श्रोताओं 
आगे लिखनी तुम्हें कहानी 
राजकुंवर की तुतली बानी।

No comments:

Post a Comment