Thursday, November 13, 2014

भाजप भजन

प्रभुजी तुम मोदी हम मंत्री.

तुम चुनाव हमको जितवाए,
नहीं तो हम होते बस संत्री,
तुम मोदी हम मंत्री .....

बहुत दिनों बिन कुर्सी थे हम,
चिंता मन में रहती हरदम,
तुम संकटमोचन बन आये,
राजनीति के पटल पर छाये,
तुम ही असली तंत्री,
तुम मोदी हम मंत्री .....

सब चुनाव हमको जितवावो,
सबकी नैया पार लगाओ,
जन मानस पर दिन-दिन छाओ,
काला धन लाओ न लाओ,
भक्त पुरुष और स्त्री,
तुम मोदी हम मंत्री .... प्रभुजी ....

1 comment: